Stock Market Crash: सेंसेक्स 1,000 अंक धड़ाम, निफ्टी भी टूटा... बाजार में क्यों मचा हड़कंप?

सोमवार को शेयर बाजार पर बाहरी दबाव भारी रहा. तेल 107 डॉलर के करीब पहुंचा, अमेरिकी यील्ड चढ़ी और विदेशी बिकवाली बढ़ी. जानें आगे बाजार किन संकेतों को देखेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

मध्य पूर्व तनाव से हॉर्मुज से निकलने वाले तेल सप्लाई पर चिंता बढ़ी

ब्रेंट क्रूड 107 डॉलर के करीब पहुंचा, आयात बिल बढ़ने का डर

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड बढ़ने से शेयरों से पैसा हट सकता है

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत ही भारी दबाव के साथ हुई. सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.4% तक फिसल गए. सेंसेक्स 1,000 अंकों से ज्यादा टूटकर 72,900 के नीचे चला गया, जबकि निफ्टी भी 22,850 के स्तर से नीचे आ गया. इस गिरावट का असर सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली.