Share Market Rally: Jio Financial, Tech Mahindra के नतीजों से चमका बाजार, निफ्टी 24200 के पार, IT शेयर दौड़े
कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद शेयर बाजार में तेजी दिखी. आईटी शेयरों, जियो फाइनेंशियल और रिलायंस से उम्मीदों ने सेंसेक्स और निफ्टी को आज मजबूत सहारा दिया.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
सुबह 9:55 बजे सेंसेक्स 77,810 और निफ्टी 24,239 के पास रहा
एनएसई पर ज्यादा शेयर गिरे, इसलिए तेजी बड़ी कंपनियों तक सीमित रही
टेक महिंद्रा के अच्छे नतीजों से आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखी
कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी 24,200 के ऊपर पहुंच गया. बाजार की इस तेजी के पीछे आईटी शेयरों में मजबूत खरीदारी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के दमदार तिमाही नतीजे, रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों से पहले बढ़ा उत्साह और बड़ी कंपनियों में वैल्यू बाइंग प्रमुख वजह रही. सुबह करीब 9:55 बजे सेंसेक्स 623.67 अंक यानी 0.81% की बढ़त के साथ 77,810.54 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50, 167.15 अंक यानी 0.69% चढ़कर 24,239.90 के स्तर पर पहुंच गया.
