Share Market Rally : 4 दिन में बाजार दौड़ा, निवेशकों की दौलत 8.5 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ी
तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी खरीदारी और मजबूत बैंकिंग आंकड़ों से बाजार चढ़ा. जानिए सेंसेक्स, निफ्टी, निवेशकों की कमाई और आगे के अहम स्तर क्या हैं.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
सिर्फ 4 दिनों में निवेशकों ने कमाए ₹8.51 लाख करोड़
विदेशी निवेशकों ने करीब 1355 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की
जून तिमाही के शुरुआती बैंकिंग आंकड़ों ने भरोसा और बढ़ाया
कच्चे तेल में गिरावट, FII खरीदारी और बैंकिंग शेयरों ने बाजार को दिया सपोर्ट
Share Market Rally : जुलाई का महीना शेयर बाजार के लिए किसी टेस्ट मैच से कम नहीं दिख रहा है. जैसे टेस्ट क्रिकेट में कोई टीम हर सेशन में धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करती है, ठीक वैसे ही भारतीय शेयर बाजार भी लगातार चौथे कारोबारी दिन मजबूती के साथ आगे बढ़ता नजर आया. सिर्फ 20 मिनट के कारोबार में ही निवेशकों की दौलत करीब 2.41 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई. पिछले चार कारोबारी दिनों में निवेशकों की कुल कमाई 8.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. तो आखिर बाजार में ये जबरदस्त तेजी क्यों आ रही है? कौन-कौन से फैक्टर्स बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं? क्या आने वाले दिनों में भी यही रफ्तार जारी रह सकती है? आइए आसान भाषा में पूरी खबर समझते हैं.
