बाजार की तेजी पर फिर लगा ब्रेक, Sensex और Nifty फिसले नीचे, क्यों लौटी बिकवाली ?
मिडिल ईस्ट तनाव, कच्चे तेल की बढ़त और एफआईआई बिकवाली से शेयर बाजार दबाव में है. जानिए सेंसेक्स-निफ्टी के अहम स्तर, निवेशकों के लिए जोखिम और आगे की संभावित चाल.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
हफ्ते में अब तक बाजार करीब 0.8 फीसदी नीचे आ चुका है
सीजफायर पर ठोस प्रगति न होने से अनिश्चितता और बढ़ी
ऊंचे तेल से आयात बिल और कंपनियों की लागत बढ़ सकती है
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी कमजोरी देखने को मिली. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty दोनों दबाव में रहे. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार के सेंटीमेंट पर असर डाला.
