Stock Market Rally: 600 अंक उछला Sensex, जानिए बाजार में तेजी के पीछे क्या हैं बड़े ट्रिगर ?

सोमवार को सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 24,500 पार पहुंचा. जानिए तेल, एफपीआई, रुपये की मजबूती और अच्छे नतीजों ने पूरे बाजार को कैसे सहारा दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

पीएसयू बैंक, सीमेंट, आईटी और एफएमसीजी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी

ब्रेंट क्रूड करीब 5 फीसदी गिरकर 84 डॉलर प्रति बैरल पर आया

जुलाई में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 20 हजार करोड़ लगाए

भारतीय शेयर बाजार ने कारोबारी हफ्ते की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ की. सोमवार को बाजार खुलते ही निवेशकों ने जमकर खरीदारी की, जिसका असर प्रमुख इंडेक्स पर साफ दिखाई दिया. सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी 24,500 के ऊपर निकल गया. बाजार में सिर्फ बड़ी कंपनियों के शेयर ही नहीं, बल्कि कई सेक्टर्स में भी अच्छी तेजी देखने को मिली. इस तेजी के पीछे कोई एक वजह नहीं थी, बल्कि कई ऐसे सकारात्मक संकेत थे जिन्होंने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया और बाजार को ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभाई.