दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तूफानी तेजी, IT शेयरों में हुई बंपर खरीदारी की वजह क्या ?
दो दिन की गिरावट के बाद Sensex करीब 900 अंक उछला और Nifty 22,500 के पार पहुंचा. जानिए TCS के नतीजों, IT शेयरों में खरीदारी, कच्चे तेल और रुपये की मजबूती का बाजार पर क्या असर पड़ा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Sensex करीब 900 अंक उछला और Nifty 50 ने 22,500 का स्तर पार किया
TCS के नतीजों से IT शेयरों को सहारा
AI से जुड़े कारोबार ने भी निवेशकों का ध्यान खींचा
शेयर बाजार में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली. Sensex करीब 900 अंक तक उछल गया, जबकि Nifty 50 फिर से 22,500 के पार पहुंच गया. इस तेजी में IT शेयरों ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई. TCS, Infosys और HCL Tech जैसे बड़े शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, रुपये में मजबूती और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया.
