Share Market: 8 लाख करोड़ की चोट के बाद बाजार की वापसी, निफ्टी फिर 24,000 के पार
भारी गिरावट के अगले ही दिन शेयर बाजार ने दमदार वापसी की. सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 24,000 के ऊपर लौटा. जानिए इस राहत वाली तेजी की पांच बड़ी वजहें.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
इंडिया VIX में नौ फीसदी से ज्यादा गिरावट से डर घटा
ट्रंप के नरम बयान से मिडिल ईस्ट तनाव पर चिंता थोड़ी घटी
ब्रेंट करीब 79 डॉलर रहा, इसलिए तेल झटका फिलहाल सीमित दिखा
एक दिन पहले तक शेयर बाजार में घबराहट का माहौल था. निवेशकों की करीब 8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति बाजार की गिरावट में साफ हो गई थी. लेकिन गुरुवार को तस्वीर पूरी तरह बदल गई. बाजार खुलते ही खरीदारी लौट आई और प्रमुख सूचकांक मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए. सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा चढ़ गया, जबकि निफ्टी एक बार फिर 24,000 के स्तर के ऊपर पहुंच गया. बाजार में आई इस तेजी ने यह सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर कुछ ही घंटों में ऐसा क्या बदल गया कि निवेशकों का मूड डर से भरोसे की ओर मुड़ गया. आगे समझते हैं कि बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजहें क्या रहीं और आगे निवेशकों को किन संकेतों पर नजर रखनी चाहिए.
