2 दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा

2 दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार सुबह शेयर बाजार में राहत दिखी. सेंसेक्स 500 अंक तक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत रहा और 30 में 29 शेयर बढ़त में रहे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

2 सत्र की गिरावट के बाद शुक्रवार सुबह बाजार में तेज खरीदारी लौटी

9:45 बजे सेंसेक्स 473 अंक चढ़ा और निफ्टी 54 अंक मजबूत रहा

सेंसेक्स के 30 में 29 शेयर बढ़े, सिर्फ भारती एयरटेल कमजोर दिखा

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दिखी. यह उछाल इसलिए भी खास रहा, क्योंकि बीते दो कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा गिरा था. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़ा. 9 बजकर 16 मिनट पर यह 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 76,669.48 पर कारोबार कर रहा था. उसी समय निफ्टी 0.21 फीसदी बढ़कर 23,923.45 पर था.