Stock Market Today : ग्लोबल संकेतों से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,000 के करीब

ग्लोबल संकेतों के सहारे शेयर बाजार में राहत दिखी. सेंसेक्स मजबूत हुआ और निफ्टी 24,000 के करीब पहुंचा. जानें आज किन स्तरों पर रहेगी नजर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

बुधवार की तेज गिरावट के बाद निवेशकों को शुरुआती राहत मिली

गिफ्ट निफ्टी के प्रीमियम ने सकारात्मक शुरुआत के संकेत दिए

विशेषज्ञ 76,100 से 76,300 दायरे को सेंसेक्स का अहम सहारा मान रहे

Share Bazaar : भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. पिछले सत्र में तेज गिरावट के बाद घरेलू बाजार में आज खरीदारी का माहौल नजर आया. अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच BSE का सेंसेक्स 154 अंकों की बढ़त के साथ 76,724 के स्तर पर खुला. वहीं NSE का निफ्टी 50 करीब 24,000 के स्तर के आसपास खुला. कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स की बढ़त और मजबूत हो गई और इंडेक्स करीब 307 अंक चढ़कर 76,878 के स्तर तक पहुंच गया. दूसरी तरफ निफ्टी ने 23,997.95 के स्तर से कारोबार की शुरुआत की.