Market News : शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स चढ़ा, निफ्टी 22,550 के पार, Kotak Bank-BSE में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया. सेंसेक्स 180 अंक चढ़कर 72,563 के स्तर तक पहुंचा, जबकि निफ्टी 22,550 के ऊपर बना रहा. शुरुआती कारोबार में Kotak Mahindra Bank और BSE के शेयर करीब 3 फीसदी तक चढ़े. अब नजर बाजार की इस तेजी के टिकने पर रहेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Share Market News : भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ की. सुस्त शुरुआत की आशंका के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में खुले. शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला. सेंसेक्स 72,500 के स्तर के ऊपर पहुंचा, जबकि निफ्टी 22,550 के अहम स्तर को पार कर गया.