Market Update : सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,350 के पार; जानें बाजार में आगे क्या हो सकता है
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंक चढ़ा और निफ्टी 23,350 के पार पहुंचा. अब निवेशकों की नजर 23,400 के स्तर, तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव पर है.
ADVERTISEMENT

शेयर बाजार क्रैश में भी निवेशकों की तगड़ी कमाई. (Photo: GettyImage)
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
शुरुआती कारोबार में 30 में से 21 सेंसेक्स शेयर बढ़त में रहे
अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा चढ़ा और 3.11 फीसदी तक मजबूत हुआ
एशियन पेंट्स, ट्रेंट और टाइटन में भी अच्छी खरीदारी दिखी
भारतीय शेयर बाजार ने आज कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों को लेकर बनी अनिश्चितता के बावजूद घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में खरीदारी देखने को मिली. सेंसेक्स खुलते ही करीब 400 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी 23,350 के स्तर के ऊपर पहुंच गया.
