Sovereign Gold Bond: ₹1 लाख बने करीब ₹3 लाख! SGB निवेशकों को 5 साल में मिला 198% रिटर्न

आरबीआई ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2020-21 सीरीज-4 के लिए समय से पहले भुगतान कीमत 14,307 रुपये तय की. निवेशक 14 जुलाई 2026 से बॉन्ड भुना सकेंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

SGB 2020-21 Series-IV का रिडेम्प्शन प्राइस ₹14,307 प्रति ग्राम तय

14 जुलाई 2026 से निवेशक समय से पहले बॉन्ड भुना सकते हैं

SGB पर निवेशकों को 2.5% सालाना ब्याज भी अलग से मिलता है.

अगर आपने Sovereign Gold Bond (SGB) 2020-21 Series-IV में निवेश किया था, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस सीरीज के बॉन्ड के समय से पहले (Premature Redemption) रिडेम्प्शन का भाव तय कर दिया है. निवेशक 14 जुलाई 2026 से इन बॉन्ड्स को समय से पहले भुना सकेंगे.