Shiprocket Share Price: IPO के बाद दूसरे दिन भी तूफानी तेजी, Goldman Sachs के दांव से शेयर में उछाल
शिपरॉकेट के शेयर लिस्टिंग के बाद दूसरे दिन भी चढ़े. गोल्डमैन सैक्स की 52.71 करोड़ रु की खरीद, मजबूत लिस्टिंग और जानकारों की सलाह से जानें आगे की चाल.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Shiprocket के शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी
₹97 के IPO इश्यू प्राइस से करीब 51% ऊपर पहुंचा शेयर
IPO के बाद पहले दिन ही शेयर 35% प्रीमियम पर ₹131 पर लिस्ट हुआ था
Shiprocket Share Price: ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म Shiprocket के शेयरों में लिस्टिंग के बाद लगातार दूसरे कारोबारी दिन भी जोरदार खरीदारी देखने को मिली. 20 अगस्त को शेयर 9.27% तक चढ़कर ₹156.81 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. इस स्तर पर शेयर अपने ₹97 के IPO इश्यू प्राइस से करीब 62% ऊपर कारोबार कर रहा था. दो दिनों में शेयर की यह तेजी निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.हालांकि, इंट्राडे हाई से शेयर में कुछ मुनाफावसूली भी देखने को मिली और दोपहर के कारोबार में ये करीब ₹147 पर 3% ऊपर कारोबार कर रहा था. यानी फिलहाल शेयर में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
