Biz Deal: बड़े फ्रिज लेना का इंतजार खत्म, Side-by-Side Refrigerators पर मिल रही ₹60,000 तक की छूट !
बड़े फ्रिज खरीदने से पहले सैमसंग, एलजी, हायर, वोल्टास बेको और मिडिया के मॉडल देखें. जानें कीमत, फीचर्स, बचत, बिजली खर्च, सर्विस सेंटर और सही विकल्प.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
सैमसंग के 653 लीटर मॉडल में एआई और वाईफाई फीचर मिलते हैं
वोल्टास बेको कम बजट में बड़ी स्टोरेज और ताजा कूलिंग देता है
एलजी मॉडल बिजली कटने पर भी इन्वर्टर के साथ काम करता है
अगर आपके घर का फ्रिज पुराना हो चुका है या आप अपने किचन के लिए एक नया और बड़ा रेफ्रिजरेटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह सबसे सही समय साबित हो सकता है. हालांकि Amazon की Prime Day Sale अब खत्म हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद मार्केट में कई बड़े ब्रांड्स के Side-by-Side रेफ्रिजरेटर्स पर बंपर ऑफर्स और भारी डिस्काउंट मिल रहे हैं. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतने सारे ऑप्शन्स के बीच आपके पैसों की सही वैल्यू कौन सा मॉडल देगा? एक बड़ा फ्रिज खरीदना सिर्फ ज्यादा पैसे खर्च करने के बारे में नहीं है, बल्कि एक ऐसा समझदारी भरा फैसला है जो आने वाले कई सालों तक आपकी जरूरतों को पूरा करे, बिजली की बचत करे और कम मेंटेनेंस के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस दे.आज हम आपको 5 ऐसे बड़े रेफ्रिजरेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से किसी में एडवांस AI फीचर्स हैं, किसी में 650 लीटर से ज्यादा की बड़ी कैपेसिटी है, तो कोई मात्र 40 हजार रुपये के बजट में उपलब्ध है. आइए जानते हैं इन शानदार डील्स की पूरी डिटेल.
