Silver Hallmarking: चांदी की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, BIS बढ़ाएगा टेस्टिंग लैब का नेटवर्क
चांदी की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट है. BIS अगले दो साल में टेस्टिंग लैब नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी में है, जिससे शुद्धता जांच आसान हो सकती है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
सोने की तेज कीमतों ने ग्राहकों का रुख चांदी की तरफ बढ़ाया
आने वाले समय में हॉलमार्क चांदी पर एचयूआईडी नंबर से जांच आसान
पिछले एक साल में चांदी आभूषणों की हॉलमार्किंग लगभग दोगुनी हुई
Silver Hallmarking: चांदी की ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए आने वाले समय में शुद्धता की जांच और आसान हो सकती है. चांदी की बढ़ती मांग और हॉलमार्किंग में तेजी को देखते हुए Bureau of Indian Standards यानी BIS अपनी टेस्टिंग क्षमता को और मजबूत करने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत आने वाले करीब दो वर्षों में देशभर में चांदी की ज्वेलरी की जांच करने वाली रेफरल और असेंसिंग लैबोरेटरी का नेटवर्क बढ़ाने की योजना है. इस कदम का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ सकता है, क्योंकि ज्यादा टेस्टिंग सेंटर होने से चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचने की क्षमता बढ़ेगी और हॉलमार्क वाले प्रोडक्ट्स पर भरोसा मजबूत हो सकता है.
