Silver Price : चांदी रिकॉर्ड हाई से 2,04,346 रुपये टूटी, क्या अब खरीदारी का मौका है

चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से 2,04,346 रुपये प्रति किलो टूट गई है. जुलाई में भी 14,682 रुपये की गिरावट आई. जानिए इसकी वजह और अभी खरीदारी सही है या नहीं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

30 जुलाई को एमसीएक्स पर चांदी 2,16,916 रुपये प्रति किलो पर रही

29 जनवरी 2026 के रिकॉर्ड स्तर से चांदी 2,04,346 रुपये टूट चुकी

जुलाई की शुरुआत के मुकाबले भाव में 14,682 रुपये की गिरावट

चांदी की कीमत में तेज गिरावट आई है और यह अब अपने रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से 2,04,346 रुपये प्रति किलो नीचे आ चुकी है. 30 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे एमसीएक्स पर 4 सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी 563 रुपये गिरकर 2,16,916 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी.