एक बयान से पलटा शेयर बाजार का खेल, दिन की ऊंचाई से करीब 750 अंक नीचे फिसला Sensex, Trade Deal पर क्यों बढ़ी चिंता?

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती तेजी अचानक कमजोर पड़ गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भारत-अमेरिका Trade Deal को लेकर दिए बयान के बाद Sensex दिन की ऊंचाई से करीब 750 अंक फिसल गया. जानिए Trade Deal में अड़चन क्या है और बाजार इसे लेकर क्यों चिंतित है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

Sensex दिन की ऊंचाई से करीब 750 अंक फिसला और Nifty 22,400 के आसपास पहुंचा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत-अमेरिका बातचीत में आगे की रियायतों की राह आसान नहीं

अब निवेशकों का फोकस Trade Deal की दिशा पर

पिछले कई हफ्तों से भारतीय शेयर बाजार लगातार दबाव में है. ऐसे में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन Sensex और Nifty ने जब बढ़त के साथ शुरुआत की, तो बाजार में कुछ राहत की उम्मीद बनी थी. लेकिन यह तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी.