महंगे होने वाले हैं स्मार्टफोन, लैपटॉप, मेमोरी चिप की कमी बढ़ी, आई बड़ी चेतावनी!

एसके हाइनिक्स ने चेताया है कि 2027 में मेमोरी चिप की कमी बढ़ सकती है. इससे अगले साल रैम, स्टोरेज, स्मार्टफोन और लैपटॉप की कीमतें ऊपर जा सकती हैं.

ADVERTISEMENT

मेमोरी चिप की होने लगी भारी कमी
मेमोरी चिप की होने लगी भारी कमी
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

एसके हाइनिक्स प्रमुख ने 2027 को कारोबार के लिए बहुत मुश्किल बताया

एआई डेटा सेंटर और सुपर कंप्यूटर मेमोरी चिप की मांग बढ़ा रहे

रैम और स्टोरेज महंगे हुए, तो कई डिजिटल उपकरणों की लागत बढ़ेगी

अगर आप अगले साल नया स्मार्टफोन या लैपटॉप लेने का सोच रहे हैं, तो मेमोरी चिप बाजार से आई यह चेतावनी आपके बजट पर असर डाल सकती है. दुनिया की बड़ी मेमोरी चिप कंपनी एसके हाइनिक्स के कंपनी प्रमुख ने कहा है कि 2027 इस कारोबार के लिए बहुत खराब साल हो सकता है.