दिग्गज निवेशकों का Smallcap से मोहभंग, Ashish Kacholia, Dolly Khanna ने बाहर निकाला मोटा माल !
जून तिमाही में आशीष कचोलिया, डॉली खन्ना और दूसरे बड़े निवेशकों ने कुछ स्मॉलकैप शेयरों में हिस्सेदारी घटाई. अब समझें यह मुनाफावसूली है या जोखिम का संकेत.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अप्रैल से जून में निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक करीब 24% तक उछला
निफ्टी मिडकैप सूचकांक में इसी दौरान 17% से ज्यादा तेजी आई
याशो और फाइनोटेक्स में आशीष कचोलिया ने हिस्सेदारी घटाकर मुनाफा निकाला
Smallcap और Midcap शेयरों में बीते कुछ महीनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. इस रैली ने कई निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. लेकिन इसी बीच देश के कुछ चर्चित निवेशकों ने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव किया है. आशीष कचोलिया, मुकुल अग्रवाल, डॉली खन्ना और मधुसूदन केला जैसे दिग्गज निवेशकों ने जून तिमाही (Q1 FY27) में कई Smallcap कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई है.
