Success Story: जिस स्टार्टअप में सभी Sharks ने लगाया था पैसा, 2 साल में 25 गुना बढ़ गई वैल्यूएशन ! Snitch

शार्क टैंक में सभी जजों को साथ लाने वाला स्निच अब तेज फैशन, अपनी मैन्युफैक्चरिंग ताकत और सीधे ग्राहक मॉडल के दम पर बड़े ब्रांड्स को लगातार चुनौती दे रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

सिद्धार्थ ने परिवार के ज्वेलरी कारोबार से अलग कपड़ों में मौका देखा

शुरुआत में बचे हुए कपड़े बेचे, फिर मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस बढ़ाया

कोरोना के दौरान कंपनी ने सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का रास्ता चुना

भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो दिखाती हैं कि सही समय पर सही समस्या को पहचान लिया जाए तो एक छोटा बिजनेस भी बड़ी कंपनी में बदल सकता है. ऐसी ही कहानी है पुरुषों के फैशन ब्रांड Snitch की. एक समय पर जिस कंपनी की वैल्यूएशन करीब 100 करोड़ रुपये थी, वह महज दो साल के अंदर करीब 2500 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन तक पहुंच गई. यानी शुरुआती निवेशकों के लिए कागजों पर यह करीब 25 गुना का रिटर्न साबित हुआ.