Gold-Silver Price today: सोने के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी ने भी बनाया नया कीर्तिमान, सोने की महंगाई पर कब लगेगी लगाम

Gold silver rate: सोना-चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड. सोना 1 लाख 33 हजार रुपए के भाव को क्रॉस कर चुका है, वहीं चांदी 1 लाख 92 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है. हाजिर भाव इससे भी ज्यादा है. यहां देखे लेटेस्ट रेट.

ADVERTISEMENT

Gold price today, Silver price today, Gold all time high, Silver record price, Fed policy impact on gold
सोने-चांदी का भाव. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
google news

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. सोने-चांदी ने तेजी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब बाजार की नजर अमेरिका से आने वाले अहम डेटा पर टिकी हुई है. जिससे फेडरल रिजर्व की आगे की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत मिलने की उम्मीद है. कमजोर डॉलर और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में नरमी के चलते निवेशकों का रुझान सोने की ओर बना रहा. निवेशकों में बेचैनी बढ़ रही है. अमेरिका से कौन सा अहम डेटा आने वाला है. इसका सोने-चांदी की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा? आज Biz तक के इस खास शो सोना चांदी में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं.