Gold Silver Price: सोना हुआ सुस्त, चांदी भी लुढ़की, यहां देखें आज का ताजा भाव
30 जून से कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में सोने और चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव. जानें IBJA द्वारा जारी ताजा रेट और ज्वैलरी पर कैसे तय होता है भाव.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
इस कारोबारी सप्ताह की शुरूआत में सोने-चांदी ने फिर खुशखबरी दी है. पिछले कारोबारी सप्ताह की क्लोजिंग पर सोने का भाव 95750 रुपए प्रति 10 ग्राम था. वहीं सोमवार को IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) ने रेट जारी किया तो सोने में हल्का उछाल आ गया. सोना 95951 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. शाम होते-होते सोने का भाव लुढ़का और बाजार की क्लोजिंग 95886 रुपए पर हुई.