Gold-Silver Price: सोने में उछाल के बाद फिर गिरे भाव, चांदी हुई महंगी, जानिए लेटेस्ट रेट
4 जुलाई यानी आज सोना हुआ सस्ता. हालांकि चांदी की कीमतों में हलचल दिखी. जानिए आज के गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट और पिछले दिनों के ट्रेंड का पूरा अपडेट.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
इस कारोबारी सप्ताह में सोने-चांदी के भाव ने ग्राहकों को निराश किया. शुरूआत से भाव में तेजी देखी गई. गुरुवार दोपहर 12 बजे तक 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 97786 रुपए पहुंच गया था. वहीं शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के क्लोज होते-होते सोने भाव 700 रुपए के करीब नीचे गिर गया. वहीं चांदी का भाव 1 लाख 7 हजार रुपए से भी ज्यादा हो गया है.