चिप शेयरों में भारी बिकवाली, Samsung और SK Hynix में 12% तक गिरावट, चीन की बढ़ती चुनौती ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 10.73 प्रतिशत टूटा. चिप शेयरों में बिकवाली, चीन की बढ़ती चुनौती और सैमसंग-एसके हाइनिक्स की गिरावट ने आज बाजार दबा दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

दक्षिण कोरिया का KOSPI इंडेक्स 10.73% टूटा

AI, चिप शेयरों में वैश्विक बिकवाली से बाजार में भारी दबाव

Samsung Electronics और SK Hynix के शेयर 12% तक लुढ़के

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में आई वैश्विक बिकवाली का सबसे बड़ा असर मंगलवार को दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार पर देखने को मिला. देश का प्रमुख शेयर बाजार इंडेक्स KOSPI करीब 10.73% टूटकर 6,031.38 पर पहुंच गया. तेज गिरावट के चलते एक्सचेंज को 20 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी.बाजार में इस बड़ी गिरावट की सबसे बड़ी वजह चिप कंपनियों के शेयरों में आई जोरदार बिकवाली रही. निवेशकों को अब डर सताने लगा है कि AI पर हो रहा भारी निवेश और इन कंपनियों की ऊंची वैल्यूएशन लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी.