South Korea Stock Market Crash: कोरिया का शेयर बाजार 7.5% टूटा, सैमसंग और SK Hynix में भारी बिकवाली

दक्षिण कोरिया के बाज़ार में भूचाल देखने को मिला है. कोस्पी इंडेक्स 7.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ. लगातार सातवें दिन कोरियाई बाज़ार में ये गिरावट देखने को मिली है. इस गिरावट में टेक और सेमीकंडक्टर शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

कोरियाई बाज़ार लगातार सातवें दिन टूटा

सैमसंग के शेयर 9.05% तक फिसले

SK Hynix में 11.06% की भारी गिरावट

जापान का निक्केई इंडेक्स 4.8% गिरा

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली. देश का प्रमुख शेयर इंडेक्स कोस्पी 7.57 फीसदी टूटकर 5,554 अंक पर बंद हुआ. बाजार में बिकवाली इतनी तेज रही कि एक्सचेंज को कुछ समय के लिए खास तरह के बिकवाली ऑर्डर रोकने पड़े. टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी गिरावट ने पूरे एशियाई बाजार पर दबाव बढ़ा दिया. सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हाइनिक्स जैसे बड़े शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की.