Sterlite Technologies में 500% रिटर्न के बाद भी 68% तेजी की उम्मीद, CLSA ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, जानिए क्या है वजह
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के मजबूत जून तिमाही नतीजे, 1.11 अरब डॉलर के ऑर्डर और कर्ज मुक्त स्थिति के बाद सीएलएसए ने लक्ष्य भाव बढ़ाकर 950 रुपये कर दिया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
CLSA ने ₹950 का लक्ष्य दिया
नेट प्रॉफिट 20 गुना बढ़कर ₹197 करोड़
1,500 करोड़ रुपये जुटाने के बाद कंपनी कर्ज मुक्त
Sterlite Technologies के शेयरों में सोमवार को 5% तक की तेजी देखने को मिली. इसकी सबसे बड़ी वजह विदेशी ब्रोकरेज CLSA की पॉजिटिव रिपोर्ट रही. ब्रोकरेज ने कंपनी की मजबूत जून तिमाही के नतीजों के बाद शेयर की रेटिंग 'Accumulate' से बढ़ाकर 'Outperform' कर दी है. साथ ही टारगेट प्राइस को 655 रुपये से बढ़ाकर 950 रुपये कर दिया है. यह मौजूदा स्तर से करीब 68% की संभावित तेजी का संकेत देता है.
