Market Next Week : अगले हफ्ते शेयर बाजार में कहां बनेगा पैसा, आईटी शेयर फिर फोकस में

पिछले हफ्ते उतार चढ़ाव के बीच आईटी, मेटल और फार्मा शेयरों में खरीदारी दिखी. अगले हफ्ते एफआईआई बिकवाली, डीआईआई खरीदारी और सेक्टर रुख पर बाजार की नजर रहेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

आखिरी सत्र में निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ मजबूत बंद हुए

पूरे हफ्ते आईटी, मेटल और फार्मा सेक्टर सबसे ज्यादा फोकस में रहे

IT सेक्टर में मजबूत Bounce Back, अगले हफ्ते भी Tech Stocks पर नजर रहेगी

भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा, लेकिन सप्ताह के अंत में खरीदारी लौटने से बाजार का सेंटीमेंट कुछ बेहतर हुआ. खासतौर पर IT, Metal और Pharma सेक्टर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली. ऐसे में अब निवेशकों की नजर अगले हफ्ते बाजार की दिशा और उन सेक्टर्स पर है, जहां तेजी का Momentum आगे भी जारी रह सकता है. हालांकि बाजार के सामने चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं. Foreign Institutional Investors यानी FIIs की बिकवाली चिंता का विषय बनी हुई है. इसके उलट Domestic Institutional Investors यानी DIIs की खरीदारी बाजार को सपोर्ट दे रही है. ऐसे माहौल में बाजार में एकतरफा तेजी की बजाय Stock-specific और Sector-specific movement ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है.