Share Bazaar Today: सऊदी रिफाइनरी पर हमले से क्रूड में उबाल! क्या आज निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर टूटेगा बाजार?

सऊदी अरामको पर हमले और कच्चे तेल में तेजी के कारण आज शेयर बाजार में दबाव और गिफ्ट निफ्टी में गिरावट के संकेत हैं. वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी में 23,600 का सपोर्ट बेहद अहम रहेगा, जबकि 11 नए IPOs से प्राइमरी मार्केट में हलचल बनी रहेगी.

ADVERTISEMENT

Share Bazar Today
Share Bazar Today
Google CTA

Share Bazaar Today: आज यानी 8 सितंबर 2026, मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं. सऊदी अरब की जिजान रिफाइनरी पर नया हमला होने और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है. GIFT Nifty में 74 अंकों की गिरावट देखी जा रही है.