बाज़ार का गेम बदला! 29 जुलाई को बढ़ने लगी रफ्तार, शेयर बाजार में दिखा रहा तेजी के संकेत
आज शेयर बाजार की चाल सिर्फ घरेलू संकेतों से नहीं, बल्कि ईरान-अमेरिका तनाव, कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी फेड के फैसले और दिग्गज कंपनियों के Q1 नतीजों से तय होगी. बाजार खुलने से पहले जानिए आज किन बड़े फैक्टर्स पर निवेशकों की सबसे ज्यादा नजर रहने वाली है.
ADVERTISEMENT

share bazar today
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के चलते कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. निवेशकों की नजर आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले और कई बड़ी कंपनियों के पहली तिमाही (Q1) के नतीजों पर भी रहेगी.
