RBI के फैसले से पहले बाजार में हलचल, GIFT Nifty की छलांग ने बढ़ाईं निवेशकों की उम्मीदें आज

Stock Market News: अमेरिकी बाजारों में रिकॉर्ड तेजी, GIFT Nifty में 184 अंकों की मजबूत बढ़त और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत पर सबकी नजर है. वहीं सुबह 10 बजे आने वाली RBI की मॉनेटरी पॉलिसी निवेशकों के लिए सबसे बड़ा ट्रिगर साबित हो सकती है.

ADVERTISEMENT

आज शेयर बाजार में आएगी तूफानी तेजी?
RBI के फैसले से पहले बाजार में हलचल
Google CTA

Stock Market News: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार की शुरुआत सकारात्मक रहने के संकेत मिल रहे हैं. GIFT Nifty में 184 अंकों की मजबूत बढ़त दर्ज की गई है. इसके साथ ही जापान का Nikkei करीब 3 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का Kospi 3.38 प्रतिशत तक मजबूत कारोबार करता दिखा. अमेरिकी बाजार भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए, जिससे वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत नजर आ रहा है.