Stock market update: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का बाजार ने दिया मुंहतोड़ जवाब, निवेशकों की हुई बंपर कमाई
अमेरिका के संभावित जवाबी टैरिफ से पहले भारतीय शेयर बाजार ने दमदार प्रदर्शन किया. सेंसेक्स 593 अंक चढ़ा, जबकि निफ्टी 23,332 पर बंद हुआ. बैंक और मिडकैप शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखी गई, जिससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा.
ADVERTISEMENT

अमेरिका के जवाबी टैरिफ के एलान से पहले बुधवार यानी 2 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ बंद हुए. दिनभर के कारोबार में निफ्टी 23,350 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा और आखिर में 167 अंक चढ़कर 23,332 पर बंद हुआ. वहीं, सेंसेक्स 593 अंक बढ़कर 76,617 के स्तर पर पहुंचा. बाजार में हर सेक्टर में खरीदारी देखी गई, जिससे निवेशकों के चेहरे पर खुशी छा गई.
