Biz Tak Morning Mantra : ग्लोबल मार्केट से दमदार संकेत, आज हफ्ते के आखिरी दिन इन चुनिंदा शेयरों में आ सकता है बड़ा एक्शन!
Stocks in News: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में ग्लोबल संकेत बेहद मजबूत हैं. Gift Nifty में 100+ अंकों की बढ़त, एशियाई और अमेरिकी बाजारों की तेजी, ब्रेंट क्रूड में गिरावट और TCS के तिमाही नतीजों के बीच आज कई शेयरों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल ? जानिए एक्सपर्ट से.
घरेलू शेयर बाजार के लिए आज हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र है और आज वीकली क्लोजिंग होने वाली है. आज के कारोबार के लिए गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) से बेहद शानदार संकेत मिल रहे हैं, जो सीधे 110 से 120 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। एशियाई बाजारों में भी माहौल काफी बढ़िया है, निक्केई करीब 2% और कोस्पी लगभग 4% ऊपर कारोबार कर रहे हैं. अमेरिकी बाजारों में भी कल बढ़त देखी गई थी, जिसमें नैस्डैक 1.3% और S&P 500 0.8% चढ़कर बंद हुए.
