Biz Tak Morning Mantra: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निफ्टी में बड़ी गिरावट के संकेत, आज गैप-डाउन ओपनिंग तय, भारी उतार-चढ़ाव के लिए रहें तैयार
Stocks in News: अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल के कारण आज भारतीय शेयर बाजार की भारी गिरावट (गैप डाउन) के साथ खुलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल ? जानिए एक्सपर्ट से.
Stocks in News: आज तारीख है 13 जुलाई 2026, सोमवार का दिन है. अगर आप आज शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग करने जा रहे हैं तो जरा संभलकर कदम बढ़ाइएगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय संकेत बहुत खराब हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव और जियोपॉलिटिकल रिस्क का सीधा असर आज हमारे शेयर बाज़ार पर दिखने वाला है.
