Biz Tak Morning Mantra: ट्रंप के नए ऐलान से कच्चे तेल में भयंकर उबाल, आज साप्ताहिक एक्सपायरी पर बड़ी गिरावट के संकेत!
Stocks in News:ट्रंप द्वारा होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर 20% टैक्स लगाने के एलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है. इस तनाव और बढ़ते ग्लोबल दबाव के कारण आज निफ्टी की साप्ताहिक एक्सपायरी पर बाज़ार में बड़ी गिरावट (गैप डाउन) की आशंका है.
ADVERTISEMENT

Stock in News today
Stocks in News: आज तारीख है 14 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन है. अगर आप आज शेयर बाज़ार में ट्रेडिंग करने जा रहे हैं तो बहुत संभलकर रहने की ज़रूरत है क्योंकि आज निफ्टी की साप्ताहिक एक्सपायरी (Weekly Expiry) भी है और अंतरराष्ट्रीय संकेत लगातार दूसरे दिन काफी बिगड़े हुए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के बजाय और बढ़ गया है, जिसका सीधा असर आज हमारे बाज़ार की शुरुआत पर दिखेगा. आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि आज बाज़ार में कहाँ हलचल रहने वाली है.
