Gold Price : सोने पर स्टोनएक्स की बड़ी रिपोर्ट, बड़ी गिरावट की उम्मीद खत्म!

स्टोनएक्स रिपोर्ट के मुताबिक 2026 के अंत तक सोना 4000 डॉलर और चांदी 55-60 डॉलर के दायरे में रह सकती है. जानें फेड, युद्ध और केंद्रीय बैंक खरीद का असर.

ADVERTISEMENT

सोने पर स्टोनएक्स की बड़ी रिपोर्ट
सोने पर स्टोनएक्स की बड़ी रिपोर्ट
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

एमसीएक्स पर 13 जुलाई को सोना और चांदी गिरावट में थे

मध्य पूर्व तनाव कीमतों में तेज उतार चढ़ाव बनाए रख सकता है

फेड की सख्ती और ऊंची दरें सोने पर दबाव बना सकती हैं

सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए नई रिपोर्ट सामने आई है. अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी स्टोनएक्स ने अपनी तिमाही कमोडिटी आउटलुक रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर हालात ज्यादा नहीं बिगड़ते, तो 2026 के आखिर तक सोना करीब 4,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास रह सकता है. वहीं चांदी 55 से 60 डॉलर प्रति औंस के बीच रह सकती है.