Mukesh Ambani की Reliance को बड़ी सफलता, ब्लड टेस्ट से कैंसर डिटेक्शन तकनीक को मिला पेटेंट
रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को भारत में ऐसा पेटेंट मिला है, जो खून के नमूने से कैंसर की शुरुआती पहचान और बीमारी कहां से शुरू हुई, इसका संकेत देने का दावा करता है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Reliance की कंपनी को कैंसर डिटेक्शन तकनीक का भारतीय पेटेंट मिला
विश्लेषण में जीनोम सीक्वेंसिंग, मिथाइलेशन पैटर्न और फ्रैगमेंटोमिक्स का इस्तेमाल होता है
AI और DNA तकनीक से कैंसर स्क्रीनिंग होगी ज्यादा सटीक और आसान
रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को खून की जांच से कैंसर की शुरुआती पहचान करने वाली तकनीक के लिए भारत में पेटेंट मिला है. कंपनी का कहना है कि इस तकनीक से खून के एक नमूने के जरिए कैंसर का पता शुरुआती स्टेज में लगाया जा सकता है. ये तकनीक न सिर्फ कैंसर के संकेत पकड़ सकती है, बल्कि यह भी बता सकती है कि बीमारी शरीर के किस हिस्से से शुरू हुई है.
