Subhash Chandra : सुभाष चंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने दर्ज किया केस, ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की शिकायत पर सीबीआई ने सुभाष चंद्रा और अन्य पर 1322 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का केस दर्ज किया. अब लोन और नेटवर्थ रिकॉर्ड की जांच होगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
शिकायत के बाद सुभाष चंद्रा समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया
आरोप है कि तीन कंपनियों को नेटवर्थ दिखाकर बड़ा लोन मिला
सर्टिफिकेट में 2018 की नेटवर्थ करीब 59113 करोड़ रुपये बताई गई
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी एंटरटेनमेंट के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने सुभाष चंद्रा और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आरोप है कि LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के साथ 1,322 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय धोखाधड़ी की गई.
