त्योहारों से पहले चीनी पर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, स्टॉक रखने की सीमा आधी, कारोबारियों पर नया नियम, पूरी डिटेल

केंद्र ने त्योहारों से पहले चीनी रखने की सीमा 4000 से घटाकर 2000 क्विंटल कर दी है. कोलकाता को छूट मिली है. जानिए दाम, सप्लाई और खुदरा बाजार पर असर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

त्योहारी मांग बढ़ने से बाजार में चीनी की सप्लाई पर सरकार सतर्क

नया नियम कारोबारियों को 30 दिनों से ज्यादा स्टॉक रोकने नहीं देगा

कोलकाता को पूर्वी और उत्तर-पूर्वी इलाकों की आपूर्ति के कारण राहत

केंद्र सरकार ने चीनी कारोबारियों के लिए स्टॉक सीमा में बड़ा बदलाव किया है. अब देश के ज्यादातर हिस्सों में कारोबारी पहले के मुकाबले कम चीनी अपने पास रख सकेंगे. यह नियम 15 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा.