Suzlon Energy Q1 Results: कमाई बढ़ी, लेकिन मुनाफा घटा, शेयर में 9% की गिरावट...अब निवेशकों को क्या करना चाहिए?
सुजलॉन एनर्जी की आय और डिलीवरी मजबूत रहीं, लेकिन मार्जिन घटने से बाजार सतर्क हो गया. जानिए नतीजों में क्या अच्छा रहा, क्या चिंता है और आगे किन संकेतों पर नजर रहेगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पहली तिमाही में आय 22.3% बढ़कर ₹3,830 करोड़ पहुंची
EBITDA मार्जिन 19.1% से घटकर 15.6% पर आया
हर 100 रुपये की बिक्री पर कम कमाई बाजार को खली
एक्सपर्ट्स की नजर अब मार्जिन और ऑर्डर बुक पर
सुजलॉन एनर्जी के पहली तिमाही के नतीजों के बाद शेयर में तेज दबाव दिखा. कंपनी की आय बढ़ी है, डिलीवरी भी मजबूत रही है, लेकिन कामकाजी मार्जिन में गिरावट ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है.बाजार ने इस बार सिर्फ बिक्री की रफ्तार नहीं देखी, बल्कि यह भी देखा कि कंपनी हर 100 रुपये की बिक्री पर कितनी कमाई कर पा रही है. यही वजह रही कि अच्छे आय आंकड़ों के बावजूद नतीजों के बाद शेयर करीब 9 फीसदी टूट गया.
