Suzlon Energy: नतीजों के बाद 2 दिन में 10% टूटा शेयर, फिर भी ब्रोकरेज को 35% तक की तेजी की उम्मीद
सुजलॉन एनर्जी के शेयर तिमाही नतीजों के बाद दबाव में आए, क्योंकि मुनाफा घटा. फिर भी आय, डिलीवरी और ऑर्डर बुक मजबूत रही, इसलिए कुछ ब्रोकरेज अब भी खरीद की सलाह दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
तिमाही मुनाफा घटा, लेकिन कंपनी की कुल आय मजबूत रही
पहली तिमाही में डिलीवरी 506 मेगावॉट रही, जो अब तक सबसे ज्यादा
कमीशनिंग बढ़ी, फिर भी मार्जिन पर लॉजिस्टिक्स दबाव साफ दिखा
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Suzlon Energy के जून तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में दबाव देखने को मिला. बुधवार को कंपनी का शेयर करीब 1.5% गिरकर 47.27 रुपये पर बंद हुआ. पिछले दो कारोबारी सत्रों में यह शेयर करीब 10% टूट चुका है. हालांकि, शेयर में गिरावट के बावजूद कई ब्रोकरेज हाउस अब भी कंपनी के भविष्य को लेकर पॉजिटिव दिख रहे हैं.
