Swan Defence के शेयर में तेजी, डेनमार्क से मिला बड़ा ऑर्डर, बनाएगी 4 हाईटेक टगबोट
स्वान डिफेंस को डेनमार्क की स्विट्जर से 4 नई हार्बर टग नावें बनाने का ऑर्डर मिला है. जहाज गुजरात के पीपावाव यार्ड में बनेंगे और 2028 से डिलीवरी शुरू होगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Svitzer से 4 हाईटेक टगबोट का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला
ऑर्डर की खबर से शेयर शुरुआती कारोबार में 2% तक चढ़ा
पिपावाव, गुजरात शिपयार्ड में होगा जहाजों का निर्माण
2028 की शुरुआत से शुरू होगी डिलीवरी
Swan Defence and Heavy Industries (SDHI) के शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में करीब 2% तक चढ़ गए. कंपनी को डेनमार्क की समुद्री सेवा कंपनी Svitzer से 4 अत्याधुनिक TRAnsverse 3200 Harbour Tug बनाने का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है. इस खबर के बाद शेयर इंट्राडे में 2,600 रुपये तक पहुंच गया.
