Swiggy Instamart में बड़ा बदलाव. अमितेश कुमार झा ने छोड़ा CEO पद, अब नंदिता सिन्हा संभालेंगी कमान
Swiggy Instamart में CEO स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है. अमितेश कुमार झा के इस्तीफे के बाद पूर्व Myntra CEO नंदिता सिन्हा 3 अगस्त 2026 से नई कमान संभालेंगी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अमितेश कुमार झा का इस्तीफा 28 जुलाई से प्रभावी हो गया
नंदिता सिन्हा 3 अगस्त 2026 से आधिकारिक तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगी
कंपनी ने उनके उपभोक्ता कारोबार अनुभव और डेटा समझ पर भरोसा जताया
Swiggy Instamart New CEO : भारत के तेजी से बढ़ते क्विक कॉमर्स सेक्टर में एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिला है. Swiggy Instamart के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमितेश कुमार झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे के बाद कंपनी ने Myntra की पूर्व CEO नंदिता सिन्हा को Instamart का नया CEO नियुक्त किया है. नंदिता सिन्हा 3 अगस्त 2026 से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी. यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है और कंपनियां विस्तार की नई रणनीतियों पर काम कर रही हैं.
