Swiggy Q1 Results: Swiggy को बड़ी राहत! घाटा हुआ कम, रेवेन्यू में 37% उछाल, क्या बदल रही है कंपनी की कहानी?
स्विगी के ताजा तिमाही नतीजों में घाटा घटा, कमाई बढ़ी और इंस्टामार्ट से सुधार के संकेत मिले. अब बाजार देखेगा कि कंपनी मुनाफे की राह पर कितनी तेजी से आगे बढ़ती है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मार्च तिमाही के 800 करोड़ रुपये से नुकसान थोड़ा और नीचे आया
कुल खर्च बढ़कर 7,813 करोड़ रुपये हुआ, फिर भी दबाव कुछ घटा
कंपनी ने कहा, फूड डिलीवरी कारोबार में ग्राहकों की भागीदारी लगातार बढ़ी
फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Swiggy ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के लिए जून तिमाही काफी अहम रही, क्योंकि इस दौरान जहां Swiggy की कमाई में मजबूत बढ़त देखने को मिली, वहीं घाटे में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
