Tata Elxsi Share Price: अभी और टूट सकता है शेयर! Q1 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज ने दी Sell रेटिंग, घटाया टारगेट
टाटा एलेक्सी के जून तिमाही नतीजों में आय और मुनाफा बढ़ा, फिर भी शेयर 6 फीसदी फिसला. जानें ब्रोकरेज क्यों सतर्क हैं और आगे क्या जोखिम दिख रहे हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Choice Institutional Equities ने टारगेट घटाकर 3,150 रुपये किया
Motilal Oswal की 'Sell' रेटिंग बरकरार, 3,100 रुपये का टारगेट
मजबूत नतीजों के बावजूद शेयर में 6% टूटा
Tata Elxsi Share Price: IT और इंजीनियरिंग सर्विसेज कंपनी Tata Elxsi ने जून 2026 तिमाही (Q1 FY27) के लिए मजबूत वित्तीय नतीजे पेश किए. कंपनी का मुनाफा और राजस्व दोनों में दोहरे अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके बावजूद शेयर बाजार में निवेशकों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही और बुधवार को कंपनी का शेयर करीब 6% टूटकर 3,474 रुपये तक पहुंच गया.
