Tata Motors को बड़ा झटका! मुनाफा धड़ाम, JLR ने बिगाड़ा पूरा खेल
टाटा मोटर्स के क्यू1 एफवाई27 नतीजों में घरेलू पैसेंजर वाहन कारोबार ने मजबूत बढ़त दिखाई, लेकिन जेएलआर पर सप्लाई, कच्चे माल और फॉरेक्स का दबाव लगातार बना रहा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Q1 में कुल आय 9.3% बढ़कर ₹95,800 करोड़
घरेलू बिक्री में 46% की जोरदार ग्रोथ
सप्लाई चेन की दिक्कतों से JLR पर असर
आने वाले समय में नए EV मॉडल्स पर बड़ा दांव
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड यानी TMPVL के लिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2026 के नतीजे मिले-जुले रहे. कंपनी के भारतीय पैसेंजर व्हीकल कारोबार ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी Jaguar Land Rover (JLR) में सप्लाई से जुड़ी दिक्कतों का असर पूरे कारोबार के मुनाफे पर पड़ा. कंपनी का कुल राजस्व 9.3% बढ़कर करीब ₹95,800 करोड़ रहा. वहीं, कंपनी ने करीब ₹1,600 करोड़ का PBT और ₹900 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया. कंपनी का EBITDA मार्जिन 7.4% रहा.
