Tata Power में नई ऊर्जा! मुनाफा बढ़ा, सोलर कारोबार रफ्तार पर... क्या शेयर में आएगी चमक?

टाटा पावर की पहली तिमाही में मुनाफा 11 फीसदी बढ़ा और आमदनी भी ऊपर गई. 5375 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पूंजी खर्च के साथ सौर कारोबार ने मजबूत बढ़त दिखाई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

Tata Power का मुनाफा 11%, आय 5.6% बढ़ी

कुल रिन्यूएबल एनर्जी पोर्टफोलियो 12 GW

371 MWp रूफटॉप सोलर इंस्टॉल किए

देश की दिग्गज पावर कंपनी Tata Power ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के मुनाफे में अच्छी बढ़त देखने को मिली है. साथ ही कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी यानी ग्रीन एनर्जी के कारोबार को तेजी से बढ़ाने का रोडमैप भी सामने रखा है.