Tata Sons vs Tata Trusts: एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर क्यों बढ़ा विवाद? जानिए पूरा मामला

टाटा संस में एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर विवाद बढ़ा है. नोएल टाटा ने प्रक्रिया और नियमों पर सवाल उठाए. जानिए दोनों पक्षों की दलीलें और आगे के संकेत.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

विवाद चेयरमैन पद से ज्यादा नियुक्ति की सही प्रक्रिया पर केंद्रित है

नोएल टाटा ने आर्टिकल 118 की अलग व्याख्या रखते हुए सवाल उठाए

कंपनी का कहना है यह नियम सिर्फ नए चेयरमैन चयन पर लागू

टाटा ग्रुप का नाम आते ही भरोसा, कारोबार और एक लंबी कारोबारी विरासत की तस्वीर सामने आती है. लेकिन इस वक्त इसी टाटा ग्रुप के अंदर एक ऐसा विवाद चल रहा है, जिस पर कॉरपोरेट जगत की नजर बनी हुई है. मामला Tata Sons के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति से जुड़ा है. एक तरफ Tata Sons का बोर्ड है, जबकि दूसरी तरफ Tata Trusts के चेयरमैन नोएल टाटा हैं. विवाद सिर्फ इस बात को लेकर नहीं है कि एन चंद्रशेखरन को दोबारा चेयरमैन बनाया जाना चाहिए या नहीं. असली सवाल उनकी दोबारा नियुक्ति की प्रक्रिया और उसके नियमों को लेकर है.