Tata Group में भूचाल! ₹31,000 करोड़ डूबे, TCS समेत कई शेयर धड़ाम
टाटा ट्रस्ट्स ने एन चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को गैरकानूनी बताया, जिसके बाद टाटा समूह के कई शेयर दबाव में आ गए. अब नजर लिस्टिंग, एजीएम और अगली चाल पर है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
टाटा ग्रुप के शेयर 7 फीसदी तक टूटे
टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 31,000 रुपये घटा
चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर विवाद
टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को दबाव देखने को मिला. टाटा केमिकल्स का शेयर करीब 8% तक गिरकर 719 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया. टाटा इंवेस्टमेंट में भी करीब 5% की गिरावट आई. वहीं TCS का शेयर करीब 3.5% तक टूट गया. टाटा मोटर्स, टाटा एल्क्सी और टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में भी 3% तक की गिरावट रही. इस गिरावट से टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 31,000 करोड़ रुपये कम हो गया.शेयरों में इस दबाव की बड़ी वजह टाटा ग्रुप के अंदर चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को लेकर सामने आया विवाद है. टाटा संस के बोर्ड ने चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाए रखने का फैसला किया है. लेकिन टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है और इसे कानूनी तौर पर अमान्य बताया है.
