Tata Sons Listing: IPO से बचने के लिए Noel Tata का बड़ा प्लान, कंपनी को कई हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव

टाटा सन्स में लिस्टिंग बनाम पुनर्गठन पर मतभेद खुलकर सामने आया है. नोएल टाटा ने आरबीआई नियमों के बीच कंपनी का ढांचा बदलने का विकल्प सुझाया. बोर्ड में राय बंटी दिखी.

ADVERTISEMENT

Noel Tata wants to split Tata Sons into smaller entities?
Noel Tata wants to split Tata Sons into smaller entities?
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

IPO से बचने के लिए नोएल टाटा का बड़ा प्लान

कंपनी को कई हिस्सों में बांटने का प्लान

एसेट दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर करने का विकल्प

अपर लेयर NBFC की कैटेगरी से बाहर निकलने की कोशिश

डिमर्जर, मर्जर और Scheme of Arrangement पर विचार

Tata Sons Listing: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर विवाद अब और बढ़ता दिख रहा है. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस को शेयर बाजार में लिस्ट कराने के बजाय कंपनी के स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव का सुझाव दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Sons को कई अलग-अलग कंपनियों या संस्थाओं में बांटने का विकल्प भी सामने रखा गया है.