Tata Sons Listing: लिस्टिंग से बचने के लिए रीस्ट्रक्चरिंग का सुझाव, कई हिस्सों में बंट सकती है कंपनी

टाटा संस की लिस्टिंग पर बोर्ड और टाटा ट्रस्ट्स के बीच मतभेद सामने आए हैं. नोएल टाटा ने रीस्ट्रक्चरिंग का सुझाव दिया. अब नजर अगले बड़े फैसले पर है.

ADVERTISEMENT

Noel Tata wants to split Tata Sons into smaller entities?
Noel Tata wants to split Tata Sons into smaller entities?
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

रिजर्व बैंक के अपर लेयर एनबीएफसी नियमों ने कंपनी पर दबाव बढ़ाया

कंपनी ने पहले कोर निवेश कंपनी पंजीकरण छोड़ने की कोशिश की

बोर्ड बैठक में चेयरमैन नियुक्ति और आगे की रणनीति पर राय बंटी

Tata Sons Listing: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग को लेकर विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. कंपनी के बोर्ड और टाटा ट्रस्ट्स के बीच लिस्टिंग को लेकर मतभेद सामने आए हैं. जहां टाटा संस का बोर्ड लिस्टिंग की दिशा में आगे बढ़ने के पक्ष में दिखाई दे रहा है, वहीं टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने कंपनी के मौजूदा ढांचे में बदलाव का विकल्प सुझाया है. नोएल टाटा की ओर से सुझाए गए इस विकल्प में टाटा संस की रीस्ट्रक्चरिंग और कंपनी को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की संभावना भी शामिल है. यह सुझाव ऐसे समय में आया है जब टाटा संस पर भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के अपर-लेयर NBFC से जुड़े नियम लागू हैं.